ग़ाज़ीपुर

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विभिन्न विकास खंडों में लगी प्रदर्शनी

गाजीपुर, 15 जून 2026 – केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर ‘सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान’ थीम पर सोमवार को कासिमाबाद, जखनियां, मनिहारी, सादात, रेवतीपुर, देवकली, भदौरा व बाराचवर समेत विभिन्न विकास खंडों में तीन दिवसीय प्रदर्शनी व जनजागरूकता अभियान का आयोजन हुआ।स्टालों के माध्यम से पीएम आवास, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला, जल जीवन मिशन, डिजिटल इंडिया समेत केंद्र की योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी, कन्या सुमंगला, सामूहिक विवाह योजना जैसी राज्य सरकार की योजनाओं की भी प्रदर्शनी लगी।इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों व अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए।