ग़ाज़ीपुर

अभिनव सिन्हा ने प्रबुद्ध जनों से किया संवाद

गाजीपुर :राष्ट्र निर्माण, सेवा,सुशासन, और अंत्योदय की भावना से प्रेरित केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा ने आज करंडा मंडल के मानिकपुर कोटे, विश्रामपुर, नारी पचदेवरा एवं गोशंदेपुर में प्रबुद्धजनों के आवास पर पहुंचकर उनसे संवाद किया।अभिनव सिन्हा ने जनसंपर्क के दौरान केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से जरूरतमंदों को खाद्य सुरक्षा, पीएम विश्वकर्मा योजना से पारंपरिक कारीगरों को सशक्त बनाने, स्टार्टअप इंडिया एवं मेक इन इंडिया के जरिए युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने, नारी शक्ति वंदन के संकल्प के साथ महिलाओं के सशक्तिकरण, जी-20 की सफल अध्यक्षता से विश्व पटल पर भारत की प्रतिष्ठा बढी है। उन्होंने वंदे भारत ट्रेनों एवं एक्सप्रेस-वे जैसे अत्याधुनिक विकास कार्यों तथा विकसित भारत के संकल्पों पर प्रबुद्धजनों के साथ विचार-विमर्श किया।
अभिनव सिन्हा ने 18 जून को अग्रवाल पैलेस में राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह के सम्बोधन के साथ आयोजित होने वाले प्रबुद्धजन सम्मेलन में प्रबुद्ध जनों को आमंत्रित किया ।
इस अवसर पर अमरेश गुप्ता, राणा सिंह, गुड्डी सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, आशुतोष सिंह, शशिकांत गिरी, उमेश दुबे, अमित चौरसिया एवं शिवांश सिंह उपस्थित रहे।