ग़ाज़ीपुर

मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली, शातिर बदमाश गिरफ्तार

मरदह, गाजीपुर, 17 जून 2026 – थाना मरदह पुलिस ने पाक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे शातिर अपराधी को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी।प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार को करहर बुजुर्ग तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मु0अ0सं0 0149/2026 धारा 137(2), 64(1), 115(2), 351(3) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट में वांछित संतोष यादव इलाके में है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी फायरिंग में संतोष यादव के दोनों पैरों में गोली लग गई।घायल बदमाश को तुरंत मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए CHC मरदह ले जाया गया। तलाशी में उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, अपाचे मोटरसाइकिल और 750 रुपये नगद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना मरदह में मु0अ0सं0 173/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत नया मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस ने बताया कि घटना के खुलासे में यक्ष एप की मदद ली गई। आसपास के लैगिंग अपराधों में जेल जा चुके बदमाशों की सूची बनाकर जांच की गई, जिससे संतोष यादव की पहचान हुई। गिरफ्तार आरोपी संतोष यादव पुत्र उमाशंकर यादव मूल रूप से ग्राम देवरिया, थाना जमानिया का रहने वाला है और वर्तमान में वयेपुर देवकली, कोतवाली गाजीपुर में रह रहा था। उसकी उम्र 40 वर्ष है।संतोष यादव शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से विभिन्न धाराओं में सदर कोतवाली, नंदगंज व मरदह में चार मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।