प्रमुख हिरा यादव बनाम देवराज सिंह,अब ऊंट आया पहाड़ के नीचे

सैदपुर, गाजीपुर, 17 जून 2026 – सैदपुर ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव पर हुए प्राणघातक हमले के मामले में पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। फरार चल रहे सातों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। सैदपुर कोतवाली पुलिस लगातार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही है।प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि देवराज सिंह ठाकुर, नितेश सिंह उर्फ भोनू सिंह, राजन सिंह, गोलू सिंह, सर्वेश यादव, गोविंद यादव और अमित यादव की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। सभी आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। इनके खिलाफ पहले ही नामजद मुकदमा दर्ज किया जा चुका था। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व सैदपुर ब्लॉक कार्यालय परिसर में ही दबंगों ने ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव पर जानलेवा हमला कर दिया था। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई थी। हमले के बाद पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन आरोपी पकड़ से बाहर थे। अब इनाम घोषित होने के बाद गिरफ्तारी की उम्मीद बढ़ गई है।इस हमले ने जिले की राजनीति में हलचल मचा दी है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव और मुख्य आरोपी देवराज सिंह ठाकुर के बीच लंबे समय से बेहद करीबी संबंध रहे हैं। क्षेत्र में दोनों की दोस्ती किसी से छिपी नहीं थी। ऐसे में अचानक हुए इस खूनी विवाद ने सभी को चौंका दिया है। लोगों में यही चर्चा है कि आखिर ऐसी क्या बात हुई कि करीबी रंजिश में बदल गई।पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। हमले के पीछे की असली वजह भी सामने लाई जाएगी।








