हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार

केराकत, जौनपुर, 17 जून 2026 – केराकत पुलिस ने हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी शुभम सरोज को मंगलवार को देवकली मोड़ के पास से दबोच लिया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम और वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक केराकत के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम सरोज पुत्र स्व0 मुलार सरोज, निवासी धरौरा, थाना केराकत, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना केराकत में मु0अ0सं0-243/2026 धारा 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 103(1) व 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। धारा 103(1) हत्या से संबंधित है। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर देवकली मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी शुभम सरोज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी का चालान कर दिया है। उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया जा रहा है।केराकत पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप है। पुलिस का कहना है कि वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।








