ग़ाज़ीपुर

सैदपुर प्रमुख पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, एक 25 हजार का इनामी

सैदपुर, गाजीपुर, 17 जून 2026 – अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सैदपुर पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कामयाबी हासिल की। थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा संख्या 209/2026 में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश सर्वेश यादव और उसके साथी गंगा सागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय मय हमराह पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर नसीरपुर कट के पास हाईवे से दोनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 1. सर्वेश यादव पुत्र छांगुर यादव निवासी फुलवारीखुर्द (नागाबाबा) थाना सैदपुर, उम्र 29 वर्ष और 2. गंगा सागर पुत्र मुंशी राम निवासी गैबीपुर थाना सैदपुर, उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है।दोनों आरोपी थाना सैदपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 209/2026 धारा 109(1) हत्या का प्रयास, 191(2), 115(2), 352, 351(3), 308(5) बीएनएस के तहत वांछित थे। सर्वेश यादव पर पुलिस ने 25,000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गंगा सागर का नाम विवेचना के दौरान प्रकाश में आया था।सैदपुर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में उ0नि0 मनोज कुमार पाण्डेय मय हमराह शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक तत्वों में हड़कंप मचा है। एसपी गाजीपुर के निर्देश पर वांछित और इनामी अपराधियों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी है।