ग़ाज़ीपुर

समस्याओं के समाधान को लेकर विधायक बेदी राम से मिला मातृभूमि संगठन

हंसराजपुर, जखनियां, 17 जून 2026 – क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए मातृभूमि जखनियां संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जखनियां विधायक बेदी राम से उनके हंसराजपुर स्थित कार्यालय पर मुलाकात की। संगठन ने विधायक को 4 सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर क्षेत्र की स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के तत्काल निस्तारण की मांग की। संगठन के ये प्रमुख सदस्य रहे मौजूद: प्रतिनिधिमंडल में मुकेश मौर्या, वेदप्रकाश पाण्डेय, आरिफ अंसारी, विवेक वर्मा, विवेक गुप्ता, संतोष सिंह समेत संगठन के अन्य सक्रिय सदस्य शामिल रहे। सभी ने विधायक के समक्ष क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को विस्तार से रखा। ज्ञापन में उठाई गई प्रमुख मांगे:1-पशु चिकित्सालय का पुनर्निर्माण: सरकारी पशु चिकित्सालय जखनियां का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। उसके स्थान पर नया भवन बनाया जाए ताकि पशुपालकों को सुविधा मिल सके।2-अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती: सरकारी अस्पताल जखनियां में महिलाओं के इलाज के लिए लेडी डॉक्टर, एक जनरल फिजिशियन और एक नेत्र रोग विशेषज्ञ की तत्काल पोस्टिंग की जाए।3- आयुर्वेदिक अस्पताल का भवन: हुसनपुर का आयुर्वेदिक चिकित्सालय जो जखनियां में स्थित है, उसका भवन भी जर्जर हालत में है। नया भवन बनाने की मांग की गई।4-सोलर लाइट्स की मरम्मत: जखनियां क्षेत्र में जगह-जगह लगी सोलर स्ट्रीट लाइट्स लंबे समय से खराब पड़ी हैं। इन्हें दुरुस्त कराकर चालू कराया जाए।बिधायक ने डायरी में नोट की समस्याएं: विधायक बेदी राम ने ज्ञापन को ध्यान से पढ़ा और सभी बिंदुओं को अपनी डायरी में नोट किया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की जनता से जुड़ी ये सभी समस्याएं प्राथमिकता में हैं। संबंधित विभागों से बात कर जल्द समाधान का प्रयास किया जाएगा। विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाएं उनकी प्राथमिकता में हैं।मातृभूमि जखनियां संगठन ने उम्मीद जताई कि विधायक के हस्तक्षेप से क्षेत्र की इन पुरानी समस्याओं का जल्द समाधान निकलेगा।