महिला आयोग की सदस्य ने सुना 11 प्रताड़ित महिलाओं की समस्या, दिया त्वरित निस्तारण का निर्देश

गाजीपुर, 17 जून 2026 – उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की जनसुनवाई की। सुनवाई में घरेलू हिंसा, पति द्वारा मारपीट, ससुराल में दहेज उत्पीड़न समेत कुल 11 प्रकरण सामने आए। सभी मामलों के यथाशीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।जनसुनवाई के दौरान मा0 सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए पूरी तरह संवेदनशील है। विकास के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं-बालिकाओं की भागीदारी मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि सुनवाई में आई समस्याओं का गहन विश्लेषण कर अन्य अधिकारियों के सहयोग से उचित कार्रवाई करना उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है।जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक शहर राकेश मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सदर, महिला थाना प्रभारी नीतू मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास अभय कुमार, वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई कर पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के निर्देश दिए गए।महिला आयोग की सदस्य के समक्ष महिला उत्पीड़न से संबंधित कुल 11 प्रकरण आए। इनमें घरेलू हिंसा, पति द्वारा मारने-पीटने, ससुराल में दहेज के कारण उत्पीड़न समेत अन्य शिकायतें शामिल थीं। मा0 सदस्य ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को तत्काल जांच कर यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।








