ग़ाज़ीपुर

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 206 डीएसपी- एसीपी बदले, गाजीपुर से शेखर सेंगर गये फिरोजाबाद

लखनऊ/गाजीपुर, 04  जून 2026 – उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 206 पुलिस उपाधीक्षक (DSP) एवं सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) स्तर के अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी स्थानांतरण सूची में सबसे ज्यादा असर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट पर देखने को मिला है, जहां कई एसीपी बदले गए हैं और नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी इस तबादला सूची को प्रदेश में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशासनिक जरूरतों के अनुरूप किए गए इस फेरबदल से आने वाले दिनों में कई जिलों की पुलिस व्यवस्था में बदलाव देखने को मिल सकता है। वाराणसी कमिश्नरेट में प्रमुख बदलाव:स्थानांतरण आदेश के अनुसार वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात कई सहायक पुलिस आयुक्तों को अन्य जनपदों एवं कमिश्नरेट में भेजा गया है, जबकि कई नए अधिकारियों की वाराणसी में तैनाती की गई है। कौन कहां गया,किसे मिली नई तैनाती:संजीव कुमार शर्मा – ACP वाराणसी से अलीगढ़ भेजे गए।अवधेश कुमार विश्वकर्मा – वाराणसी कमिश्नरेट में ACP नियुक्त।प्रशान्त सिंह – ACP वाराणसी की जिम्मेदारी सौंपी गई।वीर सिंह – ACP वाराणसी बनाए गए।प्रतीक कुमार – वाराणसी से अयोध्या स्थानांतरित।विदुष सक्सेना – वाराणसी से शाहजहांपुर भेजे गए।अंजनी कुमार राय – सुरक्षा शाखा वाराणसी से सचिवालय सुरक्षा लखनऊ भेजे गए।अनिल कुमार पाण्डेय – ACP वाराणसी नियुक्त।अनिल कुमार वर्मा – ACP वाराणसी की नई जिम्मेदारी मिली।विमल किशोर मिश्रा – प्रयागराज से ACP वाराणसी बनाए गए।अतुल अंजान त्रिपाठी – वाराणसी से आगरा स्थानांतरित।अजय कुमार श्रीवास्तव – वाराणसी से कुशीनगर भेजे गए।शेखर सेंगर पुलिस उपाधीक्षक गाजीपुर से फिरोजाबाद भेजे गए। नए अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही वाराणसी कमिश्नरेट की कार्यशैली में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं।