ग़ाज़ीपुर

लकड़ी की तस्करी करते हुए गिरफ्तार

कासिमाबाद,गाजीपुर दिनांक: 13.07.2026:अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 13.07.2026 को उ0नि0 सुरेश कुमार मय हमराह द्वारा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान कासिमाबाद चौराहे पर चेकिंग की जा रही थी।इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-257/26 धारा 316(2) बीएनएस में नामित अभियुक्त अमरजीत बिन्द उर्फ चन्दन को ग्राम मेख से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के पास से बरामद DCM में से कुल 16 बोटा सागौन की लकड़ी व चिराट बरामद किया गया। माल बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-अमरजीत बिंद उर्फ चन्दन उर्फ चन्द्रशेखर पुत्र बृजेन्द्र नाथ बिंद,निवासी ग्राम जियन चक, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर।अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 257/26 धारा-316(2)/317(2) बीएनएस थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमउ0नि0 सुरेश कुमार मय हमराह, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर