ग़ाज़ीपुर

मृत शिक्षामित्र के परिजनों को टीएससीटी देगा 50-55 लाख की आर्थिक सहायता

भांवरकोल/गाजीपुर, 10 जुलाई 2026 – विकासखंड भांवरकोल के प्राथमिक विद्यालय ढूंढीया में कार्यरत शिक्षामित्र स्वर्गीय उमेश भारती के असामयिक निधन से शिक्षक समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।उनके निधन की सूचना मिलते ही टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) भांवरकोल के पदाधिकारी एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि उनके पैतृक आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। टीएससीटी ने दिया आर्थिक सहयोग का भरोसा:टीएससीटी भांवरकोल के अध्यक्ष त्रिपुरारी यादव, प्रवक्ता मु. आलिम हुसैन तथा प्राथमिक शिक्षक संघ भांवरकोल के अध्यक्ष राजेश यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।इस अवसर पर टीएससीटी की ओर से बताया गया कि स्वर्गीय उमेश भारती टीम के वैधानिक सदस्य थे, जिसके तहत उनके नामित सदस्य (पत्नी) को टीम की ओर से लगभग 50 से 55 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।टीएससीटी ने भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में पूरा शिक्षक समाज परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।शिक्षकों ने स्वर्गीय उमेश भारती के सरल, मिलनसार एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि उनका निधन शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।श्रद्धांजलि सभा में लक्ष्मण सिंह यादव, धनंजय राय, सूरज यादव, धर्मेंद्र यादव सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।