पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए निशुल्क O लेबल व CCC का प्रशिक्षण

गाजीपुर, 07 जुलाई 2026 – जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए निःशुल्क ‘O’ Level एवं CCC कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना जनपद में संचालित की जा रही है।पात्रता की शर्तें-इस योजना में वही आवेदक पात्र होंगे जो: इण्टरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण हों, वार्षिक आय ₹1,00,000 से कम हो, आयु 35 वर्ष से अधिक न हो, जनपद के मूल निवासी हों, बेरोजगार हों और किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहे हों। प्रशिक्षणार्थियों का चयन कक्षा-12 के प्राप्तांकों के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026,इच्छुक पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन 10 जुलाई 2026 तक कर सकते हैं।आवेदन वेबसाइट: www.obccomputertraining.upsdc.gov.in अथवा backwardwelfareup.in पर भरा जा सकता है। आवेदन के साथ जमा करने होंगे ये दस्तावेज ऑनलाइन आवेदन के उपरान्त आवेदन की प्रिन्ट आउट के साथ समस्त अभिलेखों की स्वप्रमाणित छायाप्रति की दो प्रतियां कार्यालय में जमा करनी होंगी: आय एवं जाति प्रमाण पत्र – जो बोर्ड ऑफ रेवेन्यू की वेबसाइट पर उपलब्ध होना अनिवार्य है,हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट का अंक पत्र व प्रमाण पत्र,आधार कार्ड की छायाप्रति।हार्डकॉपी कार्यालय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, गाजीपुर में विलम्बतम 10 जुलाई 2026 को सायं 05.00 बजे तक जमा की जाएगी।ऑनलाइन आवेदन पत्र में दर्ज प्रविष्टियों की शुद्धता का पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित आवेदक का होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय- जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, गाजीपुर में सम्पर्क करें।








