ग़ाज़ीपुर

UP के 29 PCS अधिकारियों का IAS में प्रमोशन

लखनऊ, 01 जुलाई 2026 – उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा (PCS) के 29 वरिष्ठ अधिकारियों का भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रमोशन हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में 10 जून को हुई विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक के बाद भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की अधिसूचना जारी होने पर नियुक्ति विभाग ने मंगलवार देर रात पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए।IAS संवर्ग में प्रमोट होने वाले अधिकारियों में वर्ष 2010 से 2012 बैच के वरिष्ठ PCS अधिकारी शामिल हैं। शासन जल्द ही सभी अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश भी जारी करेगा। प्रमोशन के बाद इन्हें मंडलों, जिलों व अन्य महत्वपूर्ण विभागों में IAS के तौर पर नई जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद है।पदोन्नत अधिकारियों में डॉ. विश्राम, अशोक कुमार कनौजिया, पुष्प राज सिंह, संजय कुमार सिंह, राज कुमार द्विवेदी, राकेश कुमार पटेल, सुशीला, वैभव मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार यादव, योगा नंद पांडेय, अमित कुमार, पूनम निगम, डॉ. नितिन मदान, हर्ष देव पांडेय, शैलेन्द्र कुमार सिंह, नरेन्द्र बहादुर सिंह, संतोष बहादुर सिंह, पंकज वर्मा, विजय कुमार सिंह, अतुल कुमार, अमित सिंह, प्रियंका सिंह, डॉ. सुनील कुमार वर्मा, गरिमा स्वरूप, संदीप कुमार, राकेश कुमार सिंह सहित कुल 29 अधिकारी शामिल हैं।इन अधिकारियों को वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न मंडलों, जिलों, विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों, लोक सेवा आयोग, निर्वाचन विभाग और अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक संस्थानों में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। IAS बनने के बाद इनके कद और दायित्व दोनों बढ़ जाएंगे।