ग़ाज़ीपुर

तमंचा -कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

गाजीपुर, 30 जून 2026 – अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नोनहरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को नाजायज देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।आज 30 जून को उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी हमराह टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कठवा मोड़ पुल के नीचे बहदग्राम फतेहपुर अटवा के पास एक संदिग्ध युवक दिखा। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 देशी तमंचा .315 बोर और 1 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामकरन सिंह उर्फ करन सिंह पुत्र गिरीश सिंह निवासी ग्राम दोथ, पोस्ट सोनाडीह, थाना उभांव, जनपद बलिया के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 24 वर्ष है।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है। इसके खिलाफ थाना उभांव, बलिया में मु0अ0सं0 328/2023 धारा 376D/323/506 आईपीसी व 5(f)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज है। अब नोनहरा थाने में मु0अ0सं0 224/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत नया मुकदमा दर्ज किया गया है।इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी मय हमराह थाना नोनहरा की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस ने बरामद असलहा जब्त कर आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने टीम के इस गुडवर्क की सराहना की है। जिले में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।