ग़ाज़ीपुर

सांसद डा० संगीत बलवंत से मिला मातृभूमि संगठन का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

जखनियां, गाजीपुर – जखनियां रेलवे स्टेशन के विकास और यात्री सुविधाओं को लेकर रविवार को मातृभूमि जखनियां संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत से मुलाकात की। संरक्षक नीरज सिंह ‘अजेय’ के नेतृत्व में संगठन ने 6 सूत्रीय मांगों का पत्रक सांसद को सौंपा।प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जखनियां बाजार रेलवे लाइन के कारण दो हिस्सों में बंटा है। स्टेशन के उत्तर में पुरानी केबिन के पास से अंडरपास या फुट ओवर ब्रिज बनना नितांत आवश्यक है। इससे बाजार के दोनों हिस्सों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।संगठन ने मांग की कि स्टेशन पर बना एक प्लेटफार्म ग्रिल लगने के कारण अनुपयोगी हो गया है। इससे यात्रियों को दूसरे प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में दिक्कत होती है और अक्सर ट्रेन छूट जाती है। इसे तत्काल शुरू कराया जाए। सभी 6 मांग:अंडरपास/फुट ओवर ब्रिज: पुरानी केबिन के पास से निर्माण, ताकि बाजार के दोनों हिस्से जुड़ सकें। बंद प्लेटफॉर्म शुरू हो: ग्रिल हटाकर अनुपयोगी प्लेटफॉर्म को यात्रियों के लिए चालू किया जाए।प्लेटफॉर्म-2 पर टीन शेड: यात्रियों के बैठने के लिए शेड और वृक्षारोपण कराया जाए। रैंप का निर्माण: दिव्यांग और गर्भवती महिलाओं के लिए एक प्लेटफॉर्म से दूसरे तक जाने के लिए रैंप बने ट्रेन का विस्तार: ट्रेन संख्या 55101-02 मऊ-छपरा कचहरी पैसेंजर का विस्तार वाराणसी सिटी तक हो। इंटरसिटी फिर से चले: पूर्व में बंद हुई मऊ-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन दोबारा शुरू हो।ज्ञापन लेने के बाद राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि जखनियां स्टेशन की समस्याएं जायज हैं। रेलवे बोर्ड की अगली बैठक में मैं आप लोगों के सभी मुद्दों को प्रमुखता से उठाऊंगी और स्टेशन के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगी।पत्रक देने के दौरान संरक्षक नीरज सिंह ‘अजेय’, अश्विनी सिंह, अजय सिंह रिंकू, मुकेश मौर्या, गंभीर यादव, वेद प्रकाश पाण्डेय, विवेक वर्मा, विजय वर्मा, मेवा लाल यादव समेत अन्य सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।