ग़ाज़ीपुर

अवैध मांस, तमंचा के साथ गिरफ्तार

सैदपुर, गाजीपुर, 27.06.2026 – अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सैदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 25 किलोग्राम अवैध मांस, मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा-कारतूस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।दिनांक 26.06.2026 को उ0नि0 वासुदेव प्रसाद मय हमराह भितरी क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम ने मोहसीनपुर पुलिया के पास से अवैध मांस की बिक्री करने वाले अभियुक्त को दबोच लिया।गिरफ्तार अभियुक्त: फैजुद्दीन उर्फ अज्जू पुत्र स्व0 सर्फुद्दीन निवासी भिखईपुर थाना सैदपुर, उम्र 54 वर्ष। बरामदगी:अवैध मांस: 25 किलोग्राम, 1-1 किलो के 25 पॉलिथीन पैकेट में।अवैध शस्त्र: 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर। वाहन: 01 अदद हीरो होंडा मोटरसाइकिल।उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना सैदपुर में मु0अ0सं0 232/2026 धारा 223, 271, 272 बीएनएस, 8/15 पर्यावरण अधिनियम व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 वासुदेव प्रसाद मय हमराह शामिल रहे।