हजारों पदों पर निकली बंपर भर्ती

गाजीपुर 23 जून, 2026 :मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने बताया है कि उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्राम्य विकास विभाग उ0प्र0 सरकार जिला मिशन प्रबन्धन ईकाई एंव ब्लाक मिशन प्रबन्धन इकाई स्तर पर विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक पदों पर पूर्णतः आउटर्सोसिंग आधार पर नियुक्ति हेतु सेवा प्रदाता (उर्मिला इण्टरनेशनल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड) की ओर से सेवायोजन पोर्टल https://sewayojan.up.nic.in पर योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है। नोट- विभिन्न पदों हेतु योग्यता की विस्तृत जानकारी उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन व सेवायोजन पोर्टल पर उपलब्ध है। आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। उक्त सभी पदों पर आवेदन की अन्तिम तिथि हेत सेवायोजन पोर्टल का अवलोकन करें। अभ्यर्थी का सेवायोजन पोर्टल https://sewayojan.up.nic.in पर पंजीकरण अनिवार्य है। जानकारी उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अपने विवेकानुसार चयन प्रक्रिया को किसी भी समय रद्द/संशोधित/परिवर्तित कर सकता है। आरक्षण उ0प्र0 सरकार की नीति के अनुसार लागू होगा। पदों की संख्या आवश्यकता अनुसार घट या बढ़ सकती है। परीक्षा कम्प्यूटर- आधारित (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
……………………..








