2 लाख की चोरी का CCTV से खुला राज, आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी – चेतगंज थाना क्षेत्र में दुकान के काउंटर से 2 लाख रुपये चोरी करने वाले शातिर को पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की उम्र सिर्फ 19 साल है।पुलिस के मुताबिक 20 जून को एक व्यापारी ने दुकान से 2 लाख रुपये चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। चेतगंज पुलिस ने तत्काल सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच में आरोपी की पहचान चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के चौरहट निवासी हिमांशु गुप्ता के रूप में हुई।मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी हिमांशु गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 6,350 रुपये नकद बरामद हुए। साथ ही चोरी की रकम से खरीदे गए करीब 60 हजार रुपये कीमत के एप्पल मोबाइल की रसीद भी मिली है।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ चेतगंज थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, चौकी प्रभारी पानदरीबा विकास कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक सूरज कुमार शाह एवं कांस्टेबल प्रदीप कुमार की टीम शामिल रही।








