ग़ाज़ीपुर

महिला सशक्त होगी तो परिवार सशक्त होगा – मुख्य विकास अधिकारी

गाजीपुर, 23 जून 2026 – दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सोमवार को विकास खंड मरदह एवं बिरनो सभागार में कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने समूह की महिलाओं से संवाद कर उनके उत्पादों की जानकारी ली और क्वालिटी पर फोकस करने के निर्देश दिए। क्वालिटी से कोई समझौता नहीं:संवाद के दौरान समूह की महिलाओं ने हैंड वॉश, फिनायल, हार्पिक, अगरबत्ती, रेडीमेट कपड़े, झाड़ू, मसाले, कॉस्मेटिक सामान की बिक्री और कृषि कार्य की जानकारी दी। इस पर डीएम ने साफ कहा- “प्रोडक्ट की क्वालिटी में किसी तरह का कंप्रोमाइज न करें। सब बेस्ट और उच्च गुणवत्ता वाला प्रोडक्ट तैयार करें। ऐसे प्रोडक्ट बनाएं जिसकी मार्केट में सबसे ज्यादा डिमांड हो।” उन्होंने जरूरत पड़ने पर ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन उपलब्ध कराने का भी भरोसा दिया। बीएमएम और डीएमएम को इस पर काम करने के निर्देश दिए। महिला सशक्त होगी तो पूरा परिवार सशक्त होगा:डीएम अनुपम शुक्ला ने कहा कि NRLM का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाकर स्वरोजगार से जोड़ना है। अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे। समूहों को बैंक लिंकेज, प्रशिक्षण, स्वरोजगार गतिविधियों से जोड़कर आय बढ़ाई जाए। उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग और बाजार उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा। कार्यशाला में लखपति दीदियों की समस्याएं सुनकर समाधान के निर्देश भी दिए।कार्यक्रम से पहले डीएम और ब्लाक प्रमुख ने परिसर में वृक्षारोपण कर लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की। ब्लॉक परिसर में SHG उत्पादों के स्टॉल का डीएम ने अवलोकन किया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत डीएम ने अन्नप्राशन और गोद भराई भी कराई। मुख्य विकास अधिकारी बोले:मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने कहा कि NRLM की योजनाएं ग्रामीण विकास और गरीबी उन्मूलन में अहम भूमिका निभा रही हैं। समूहों की नियमित समीक्षा कर समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए।कार्यशाला में ब्लाक प्रमुख मरदह सीता सिंह, ब्लॉक प्रमुख बिरनो राजन सिंह, एलडीएम, उपायुक्त स्वतः रोजगार, खंड विकास अधिकारी मरदह-विरनो समेत अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।