ग़ाज़ीपुर

साइबर सेल की सक्रियता से UPI फ्राड का शिकार बने युवक को वापस मिला 4100 रुपए वापस

बहरियाबाद (गाजीपुर) – साइबर ठगी पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरियाबाद थाना साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शिकायतकर्ता को UPI फ्रॉड में गंवाए 4100 रुपये वापस दिलाए हैं।उकरांव गांव निवासी सूर्यजीत प्रसाद पुत्र जयमुरत राम के साथ UPI के जरिए 4100 रुपये का फ्रॉड हुआ था। घटना के तुरंत बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।सूचना मिलते ही बहरियाबाद साइबर सेल ने तेजी दिखाते हुए कार्रवाई की। टीम ने आवेदक के खाते से निकली 4100 रुपये की राशि को तुरंत होल्ड कराया। इसके बाद I4C द्वारा प्रचलित CFCFRMS के MRM पोर्टल के माध्यम से पूरी धनराशि सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में वापस करा दी गई।रकम वापस मिलने पर आवेदक सूर्यजीत प्रसाद ने पुलिस टीम की तत्परता और मदद के लिए सहृदय धन्यवाद दिया और कार्यशैली की प्रशंसा की।गाजीपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार का साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। जल्दी सूचना मिलने पर रकम वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता मय हमराह थाना बहरियाबाद की टीम ने अंजाम दिया।