ग़ाज़ीपुर

चोरी के मामले में वांछित दो गिरफ्तार

बहरियाबाद, गाजीपुर, 22 जून 2026 – थाना बहरियाबाद पुलिस ने चोरी की घटना में प्रयुक्त बांस के डंडे और लोहे की पाइप के साथ दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मु0अ0सं0 89/26 में वांछित चल रहे थे।अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत 22 जून को उ0नि0 उमेश चन्द्र यादव हमराह के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि चोरी की घटना में शामिल आरोपी हाजीपुर पुलिया के पास मौजूद हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया।पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान गुलशुन कुमार उर्फ बुलबुल पुत्र कमलेश भारती उम्र करीब 24 वर्ष और प्रेमचन्द्र उर्फ छोटू पुत्र नन्दलाल राम उम्र करीब 29 वर्ष, दोनों निवासी रायपुर, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। तलाशी में इनके पास से चोरी की घटना में प्रयुक्त 01 अदद बांस का डंडा और 01 अदद लोहे की पाइप बरामद हुई।दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0-89/26 धारा 109(1)/352/351(3) बी0एन0एस0 थाना बहरियाबाद से जुड़ा है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तारी करने वाली टीम: उ0नि0 उमेश चन्द्र यादव मय हमराह, थाना बहरियाबाद, गाजीपुर।