खनन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

खानपुर, गाजीपुर, 19 जून 2026 – थाना खानपुर पुलिस ने खनन विभाग की टीम पर चेकिंग के दौरान ट्रक से जानलेवा हमला करने वाले दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को गुरुवार को बुढ़ीपुर चौराहे से खानपुर जाने वाली रोड से दबोचा गया।गिरफ्तार आरोपियों में 1. सुनील यादव पुत्र भरत सिंह यादव, निवासी नसीरपुर कुसुम, थाना नोनहरा, उम्र करीब 31 वर्ष और 2. जयराम यादव पुत्र विसर्जन यादव, निवासी नदुला, थाना बरेसर, उम्र करीब 38 वर्ष शामिल हैं। दोनों के खिलाफ मु0अ0सं0 193/2026 धारा 352, 109(1), 351(3), 61(2), 303(2), 324(4), 132, 317(2) बीएनएस व 4,21 खान अधिनियम 1952 व 3(1),58,72(1) उ0प्र0 उपखनिज (परिहार) नियमावली 2021 के तहत केस दर्ज है।पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कैथी टोल प्लाजा से गाजीपुर की तरफ खरौना सिधौना में खनन विभाग की टीम पर चेकिंग के दौरान ट्रक से जानलेवा हमला किया था। हमले के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे।उ0नि0 सुधीर कुमार मय हमराह टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खनन विभाग पर हमला करने वाले सुनील यादव और जयराम यादव बुढ़ीपुर चौराहे के पास मौजूद हैं। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों को खानपुर जाने वाली रोड से गिरफ्तार कर लिया।खानपुर पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। अवैध खनन और खनन विभाग की टीम पर हमले के मामलों में पुलिस सख्ती बरत रही है। यह गिरफ्तारी खनन माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता मानी जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 सुधीर कुमार मय हमराह थाना खानपुर शामिल रहे।








