ग़ाज़ीपुर

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने किया डाक्टरों से मुलाकात, योजनाओं पर चर्चा

गाजीपुर, 18 जून 2026 – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह वृहस्पतिवार को एक दिवसीय दौरे पर गाजीपुर पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर “विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के” विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पवहारी बाबा आश्रम में लगाया ” एक पेड़ मां के नाम” वाराणसी से सड़क मार्ग द्वारा गाजीपुर पहुंचे अरुण सिंह सबसे पहले कुर्था स्थित पवहारी बाबा आश्रम गए। यहां जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के साथ उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 10 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। आश्रम के पुजारी से पवहारी बाबा और स्वामी विवेकानंद से जुड़े प्रसंगों की जानकारी ली। मंदिर में पूजा-अर्चना कर समाधियों पर पुष्प अर्पित किए। डाक्टरों से की मुलाकात, योजनाओं पर चर्चा: आश्रम से प्रदर्शनी स्थल जाते समय अरुण सिंह ने जनसंपर्क किया। गोराबाजार में सुरेंद्र भारती, पीरनगर में होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. एमडी सिंह, शास्त्री नगर में डॉ. स्वतंत्र सिंह, डॉ. रमाशंकर लाल और डॉ. डीपी सिंह के प्रतिष्ठान पर जाकर औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा हुई। राइफल क्लब में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ:इसके बाद राष्ट्रीय महामंत्री ने राइफल क्लब में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने डीएम अनुपम शुक्ल, एसपी डॉ. ईरज राजा, सीडीओ, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जिला प्रभारी डॉ. राकेश त्रिवेदी, डॉ. संगीता बलवंत, विशाल सिंह चंचल, सरोज कुशवाहा, भानु प्रताप सिंह, प्रवीण सिंह, शशिकांत शर्मा, सरिता अग्रवाल के साथ एक-एक पटल पर जाकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया।अंत में अरुण सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गंगा नदी पर निर्माणाधीन रेल-कम-रोड ब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह गाजीपुर की सैकड़ों वर्ष पुरानी मांग थी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तत्कालीन सांसद मनोज सिन्हा के प्रयास से पूरा किया। इसे जिले की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।इस दौरान भाजपा के सभी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।