ग़ाज़ीपुर

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आये कुल 511 प्रार्थना पत्र और मौके पर समाधान सिर्फ 51 का

गाजीपुर 20 जून, 2026: जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में अनुपम शुक्ला, की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की उपस्थिति में तहसील सभागार मे सम्पन्न हुआ। जिसमे 52 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 09 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातांे तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 511 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 51 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 66 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 61 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानियॉ तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 56 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मैके पर 06 का निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 120 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 06 निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 81 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 05 का निस्तारण किया गया एवं तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 75 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 15  का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से सम्बन्धित होते है इसलिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता, परियोजना निदेशक, डी सी मनरेगा, तहसीलदार सदर, एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
………………………………….