100 से अधिक CSC केन्द्रों पर मना योग दिवस

गाजीपुर, 21 जून 2026 – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर जनपद के 100 से अधिक जन सेवा केंद्रों पर उत्साहपूर्वक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के तत्वावधान में हुए इन कार्यक्रमों में लगभग 1500 नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7 बजे सभी जन सेवा केंद्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण से हुआ। उपस्थित नागरिकों और अतिथियों ने पीएम का प्रेरणादायी संबोधन सुना और योग कार्यक्रम का सामूहिक अवलोकन किया।इसके बाद भारत सरकार द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।सीएससी जिलाप्रबंधक शिवा नंद उपाध्याय ने बताया कि जनपद के कुल 100 जन सेवा केंद्रों पर योग कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुए। इसमें सभी वीएलई ने सक्रिय भूमिका निभाई और स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम को संपन्न कराया।जिला प्रबंधक उपाध्याय ने कहा कि जन सेवा केंद्र केवल डिजिटल सेवाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और जनकल्याणकारी अभियानों के क्रियान्वयन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। योग दिवस का यह आयोजन जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण है।कार्यक्रम में लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ, निरोग एवं सशक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। समापन पर सभी नागरिकों ने प्रतिदिन योग करने और अपने परिवार व समाज को भी योग के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।








