अन्य खबरें

योग दिवस पर राजेश्वरी विकलांग एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र पर विहंगम योग का आयोजन

गाजीपुर :आज 21 जून 2026 : यशअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समर्पण संस्था शास्त्री नगर गाजीपुर के तत्वाधान में राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र शास्त्री नगर फ़तेउल्लाहपुर राजादी गाज़ीपुर के प्रांगण में विहंगम योग साधना का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में योग गुरु श्री अमित तिवारी के मार्ग दर्शन में ओम और सूर्य नमस्कार के साथ प्रारम्भ किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत योग साधना से लाभ मिलने वाले शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान आकर्षित किया। जिसमें रक्तचाप, मधुमेह, थायराइड, शारीरिक रूप से अंग में दर्द या मोटापा बहुत से फायदे हैं । जो बिना औषधी के निवारण है, जो प्रातः काल में सिर्फ आधा घंटा नियम पूर्वक करने से प्राप्त हो सकता है। इस कार्यक्रम में संस्था संरक्षिका सुश्री सविता सिंह जी ने भी योग साधना करते हुए बताया कि इस साधना में माइग्रेन और कई जटिल बीमारी दूर होती है। कार्यक्रम में सुखवीर एग्रो एनर्जी (सेल) फ़तेऊलाहपुर गाजीपुर के अधिकारी श्री विपुल उपाध्याय, हिमांक यादव, कमला कांत, धीरज वर्मा, आदित्य प्रताप,विनय बिट्टू, मनीष दुबे, विद्यालय के प्रधानाअध्यापक श्री अमर नाथ गुप्ता, श्री अशोक कुमार यादव, श्रीअजीत कुमार गुप्ता, श्री मति रागिनी सिंह, श्री मति नाजिया बेगम, श्री मति सुमित्रा सिंह, श्री राजेश कुमार श्री जालन्धर श्री प्रभात कुमार सिंह, श्री राजेश कुमार श्री अफजाल खान के साथ दिव्यांग बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। अंत में संस्था संरक्षिका सुश्री सविता सिंह ने सभी लोगों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।