अवैध तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर, गाजीपुर, 22 जून 2026 – थाना सैदपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बनारस-गोरखपुर हाईवे पर राम तबक्का बूथ पर बैठा था।21 जून को उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय हमराह के साथ हाईवे अंडरपास बहरियाबाद पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध तमंचा लेकर हाईवे पर राम तबक्का बूथ पर बैठा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर बूथ पर बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया।पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम सुधांशु यादव उर्फ पिंटू यादव पुत्र दिनेश यादव, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी ग्राम रद्दीपुर, थाना रामपुरमांझा, जनपद गाजीपुर बताया। तलाशी में उसके लाल रंग के बैग से एक अदद देशी तमंचा .315 बोर और एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को बनारस-गोरखपुर हाईवे पर राम तबक्का बूथ, थाना सैदपुर से गिरफ्तार कर लिया।बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना सैदपुर में मु0अ0सं0 222/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई कर रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम:
उ0नि0 मनोज कुमार पाण्डेय मय हमराह, थाना सैदपुर, गाजीपुर।








