ग़ाज़ीपुर

दुष्कर्म व आईटी एक्ट में वांछित गिरफ्तार

गाजीपुर, 23 जून 2026 – थाना दुल्लहपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी पर बीएनएस की धारा 69 और आईटी एक्ट की धारा 67(A) के तहत मुकदमा दर्ज था।अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सोमवार को थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह हमराह के साथ चौजा रेवरिया पुल पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना दुल्लहपुर में दर्ज मु0अ0सं0 162/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त को पकड़ लिया गया।गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रदीप पाल पुत्र गुलाब चन्द पाल है। वह ग्राम मसोन, थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर का रहने वाला है। आरोपी की उम्र करीब 22 वर्ष बताई गई है।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना दुल्लहपुर में मु0अ0सं0 162/2026 धारा 69 बीएनएस व 67(A) आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह मय हमराह थाना दुल्लहपुर की टीम ने अंजाम दिया।