70 लाख की अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

चंदौली, 22 जून 2026 – थाना सैयदराजा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 लाख रुपये कीमत की 618 लीटर देशी-अंग्रेजी शराब बरामद की है। मौके से दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा की टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर जेठमलपुर ओवरब्रिज, NH-19 के कट पवन टी स्थल के पास चेकिंग लगाई। इस दौरान BR24GC4673 नंबर की महिंद्रा बोलेरो पिकअप को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में लदी 15 भूसी की प्लास्टिक बोरियों के नीचे 18 पेटी देशी ब्लू लाइम शराब और 38 पेटी किंगफिशर स्ट्रांग बीयर मिली।बरामदगी का विवरण- देशी शराब: 18 पेटी ब्लू लाइम – प्रत्येक पेटी में 45 पाउच, हर पाउच 200 ML। अंग्रेजी शराब: 38 पेटी किंगफिशर स्ट्रांग बीयर – प्रत्येक पेटी में 24 केन, हर केन 500 ML। कुल मात्रा: 618 लीटर।अनुमानित कीमत: लगभग 70 लाख रुपये।गिरफ्तार आरोपी- प्रिंस कुमार यादव (28 वर्ष) पुत्र नंद कुमार सिंह, निवासी खेलड़िया, थाना विक्रमगंज, जिला रोहतास, बिहार। शुभम कुमार (19 वर्ष) पुत्र स्व0 अनिल, निवासी सखनुसराय, सासाराम, थाना नगर, जिला रोहतास, बिहार। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सैयदराजा में मु0अ0सं0 197/2026 धारा 60/63 उत्तर प्रदेश उत्पाद शुल्क/आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।यह कार्रवाई ADG वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया और DIG वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के निर्देशन तथा ASP सदर अनन्त चन्द्रशेखर व CO सदर देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में की गई।थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, उ0नि0 रामकुमार दुबे, आरक्षी बृजेश चौहान, आरक्षी शंकर प्रसाद, रि0आ0 मनीष कुमार, रि0आ0 राबिन्स व चालक का0 राजू सिंह की टीम ने यह सफलता हासिल की।








