पूर्वांचल

फर्जी दस्तावेज से 12.5 लाख की जमीन हड़पने वाला गिरफ्तार

धानापुर (चंदौली) – फर्जी दस्तावेज तैयार कर लाखों की जमीन हड़पने वाले शातिर जालसाज को धानापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कूटरचित कागजात से खुद को जमीन का असली मालिक बताकर दो बार रजिस्ट्री कराई और 12.5 लाख रुपये हड़प लिए।मामला लक्ष्मीना देवी पत्नी मुकेश खरवार की तहरीर पर सामने आया। आरोपी शहामुद्दीन शेख पुत्र मजीद शेख निवासी हरिशपुर, थाना पाइको, जिला वीरभूमि, पश्चिम बंगाल ने वादिनी को झांसे में लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए। पहली रजिस्ट्री में खुद को अरशद पुत्र शम्सुद्दीन, ग्राम पुरा चेता दूबे, धानापुर का निवासी बताकर जमीन बेची और 4 लाख रुपये लिए। दूसरी रजिस्ट्री में अपने छोटे भाई जसिमुद्दीन शेख को फर्जी मालिक बनाकर 8.5 लाख रुपये वसूल लिए।थाना धानापुर पर मु0अ0सं0 63/26 धारा 318(4), 338, 336, 340(2), 319(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर सकरारी मोड़ से वांछित शहामुद्दीन शेख को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणीलाल सेन थाना धानापुर, उ0नि0 संजय ओझा और हे0का0 राजेश यादव थाना सकलडीहा शामिल रहे। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपी शहामुद्दीन शेख के खिलाफ थाना धानापुर में मु0अ0सं0 63/2026 धारा 318(4)/338/336/340(2)/319(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।