ग़ाज़ीपुर

धोखधड़ी के 50 हजार पीड़ित को वापस दिलाया

गाजीपुर, 26.06.2026 – जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत करीमुद्दीनपुर साइबर थाना ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना पुलिस के प्रयास से वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार हुए युवक के बैंक खाते से निकाले गए 50,000 रुपये की पूरी धनराशि वापस कराई गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीबीपुर खास थाना करीमुद्दीनपुर निवासी आकाश गुप्ता पुत्र शिवजी गुप्ता के साथ साइबर ठगों ने 50,000 रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी की थी। पीड़ित ने तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही करीमुद्दीनपुर पुलिस हरकत में आई।प्रभारी निरीक्षक राज नारायण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी जांच शुरू की और बैंक से समन्वय स्थापित कर फ्रॉड की गई पूरी 50,000 रुपये की धनराशि होल्ड कराकर आवेदक के खाते में वापस कराई। शत-प्रतिशत रकम वापस मिलने पर पीड़ित आकाश गुप्ता ने पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए सहृदय धन्यवाद दिया।इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक राज नारायण मय हमराह टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर जिले में साइबर धोखाधड़ी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी तरह की ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। त्वरित सूचना से रकम वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।