ग़ाज़ीपुर

इश्क के दिखे दो रंग,एक कामूपुर में तो दूशरा पैकवली गांव में

करीमुद्दीनपुर, गाजीपुर – थाना क्षेत्र में गुरुवार को प्रेम प्रसंग से जुड़े दो अलग-अलग मामलों ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। एक ओर प्रेमिका के शादी से मुकरने पर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, तो दूसरी ओर प्रेमिका को भगाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शादी की जिद पर टावर पर चढ़ा आशिक:पहला मामला कामूपुर गांव का है। यहां का निवासी त्रिषिकेष राम पुत्र विजय राम गुरुवार सुबह प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने धमकी दी कि अगर उसकी शादी नहीं कराई गई तो वह कूदकर जान दे देगा। सूचना पर करीमुद्दीनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।त्रिषिकेष ने पुलिस को बताया कि उसका बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र निवासी अंजलि देवी से पिछले पांच साल से प्रेम संबंध था। दोनों ने शादी का वादा भी किया था, लेकिन दो दिन पहले युवती के इनकार करने से वह आहत हो गया और यह कदम उठा लिया। पुलिस ने युवक और युवती दोनों के परिजनों को थाने बुलाया है। बातचीत कर मामले का समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। प्रेमिका को भगाने का आरोपी गया जेल:दूसरी घटना पैकवली गांव की है। यहां के निवासी राकेश राजभर पर पड़ोस की युवती पूजा देवी को 18 जून को भगाकर ले जाने का आरोप था। युवती के पिता रमेश राजभर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।गुरुवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन के पास आम के बगीचे से आरोपी राकेश राजभर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजनारायण ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। युवती की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।एक ही दिन में प्रेम प्रसंग के दो मामलों से क्षेत्र में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।