ग़ाज़ीपुर

पीजी कॉलेज गाजीपुर में प्रवेश तिथि बढ़ी,अब 30 जून तक कर सकते हैं आवेदन

गाजीपुर – स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में सत्र 2026-27 के स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।अब इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट www.pgcghazipur.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं और निर्धारित प्रवेश शुल्क भी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून 2026 निर्धारित थी, जिसे अब 5 दिन बढ़ाकर 30 जून 2026 कर दिया गया है।कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि तिथि विस्तार से उन अभ्यर्थियों को खास लाभ मिलेगा जो किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। उन्होंने सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे समय रहते वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण पूर्ण कर लें और प्रवेश से संबंधित आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता मानदंड और दिशा-निर्देश समय-समय पर महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाते रहेंगे। अभ्यर्थी नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।