ग़ाज़ीपुर

लेखपाल पर जानलेवा हमला करने वाले 5  गिरफ्तार

गाजीपुर, 26.06.2026 – अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नन्दगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष नन्दगंज ने मय हमराह टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 205/26 से सम्बन्धित वांछित 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। ज्ञात हो कि पोखरी से अतिक्रमण हटाने गयी राजस्व टीम पर कुछ लोगों ने ईंट -पत्थर व लाठी – डंडे से हमला कर दिया।इस हमले में लेखपाल का सर फट गया था।उसी मामले में आज 26 जून 2026 को थाना नन्दगंज पुलिस को सूचना मिली कि मुकदमा संख्या 205/26 धारा 191(2), 191(3), 324(2), 109(1), 125, 132, 118(1), 115(2), 3(5) बीएनएस व 7 CLA एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त वाराणसी हाईवे पर मौजूद हैं। इस पर थानाध्यक्ष नन्दगंज ने टीम के साथ घेराबंदी कर सहेड़ी कट के पास से पांचों आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम व पते: 1- वीरेंद्र बिन्द पुत्र रमेश बिन्द, उम्र 25 वर्ष।  2 –मोनू बिन्द उर्फ भोनू बिन्द पुत्र रमेश बिन्द, उम्र 26 वर्ष। 3- राजू बिन्द पुत्र मुसाफिर बिन्द, उम्र 38 वर्ष। 4- उपेन्द्र बिन्द पुत्र प्रभूनाथ बिन्द, उम्र 40 वर्ष। 5-जामवन्त बिन्द पुत्र प्रभूनाथ बिन्द, उम्र 31 वर्ष।सभी निवासी ग्राम सहेडी, थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर के रहने वाले हैं। आगे की कार्यवाही जारी:पुलिस के अनुसार गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष नन्दगंज मय हमराह टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ तेज कर दी गई है।