मोहर्रम शांतिपूर्ण सम्पन्न: डीएम -एसपी ने किया पैदल भ्रमण, ड्रोन -CCYV से रखी गई नज़र

गाजीपुर, 27.06.2026 – मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर खुद लगातार भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।आज मोहर्रम के दृष्टिगत डीएम और एसपी ने पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत पड़ने वाले ताजियास्थल, जुलूस मार्गों एवं करबला आदि संवेदनशील स्थानों का पैदल गश्त कर जायजा लिया। अधिकारियों ने कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए।भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संभ्रांत व्यक्तियों व आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का एहसास दिलाया। उन्होंने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।जनपदीय पुलिस ने जुलूस के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। भीड़ नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रशासन ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से सभी संवेदनशील स्थानों की गतिविधियों पर नजर रख रहा है।प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, थाना प्रभारी कोतवाली सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।








