ग़ाज़ीपुर

तीन वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरेसर, गाजीपुर, 29 जून 2026 – अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत थाना बरेसर पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मारपीट और बलवा के मामलों में वांछित 3 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को उनके घर से दबोचा गया। कोर्ट से जारी था वारंट:29 जून को उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद मिश्र हमराह फोर्स के साथ क्षेत्र में थे। इसी दौरान माननीय न्यायालय अपर सिविल जज (जू0डि0)/जे0एम0 कक्ष संख्या 03, मुहम्मदाबाद-गाजीपुर द्वारा जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई की गई।प्रकीर्ण फौ0 वाद सं0 527/26 धारा 147/148/149/323/504/506 भादवि में वारंटी अजय राम पुत्र दशरथ और फौ0सं0 529/26 धारा 147/148/149/323/324/504/506 भादवि में वारंटी कृष्णा रावत पुत्र मेवालाल रावत और भिखु पुत्र मिटू रावत को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी:अजय राम पुत्र दशरथ, निवासी ग्राम माटा, थाना बरेसर, कृष्णा रावत पुत्र मेवालाल रावत, निवासी ग्राम माटा, थाना बरेसर,भिखु पुत्र मिटू रावत, निवासी ग्राम माटा, थाना बरेसर।सभी आरोपियों पर मारपीट, बलवा, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं। पुलिस ने गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद मिश्र मय हमराह थाना बरेसर ने अंजाम दिया।