ग़ाज़ीपुर

5 साल पुराने मुकदमों के निस्तारण हेतु 15 दिन का अभियान

गाजीपुर, 27 जून 2026 – जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार, रायफल क्लब में मासिक राजस्व स्टाफ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में डीएम ने राजस्व कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।धारा-33 प्रकरण में न्यून प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए तहसीलदार सेवराई से स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने स्टाम्प देय, वाहन कर, रायलटी देय, विविध देय की मांग व वसूली, भू-राजस्व की वसूली और जनपद के बड़े बकायेदारों की सूची की समीक्षा की। साथ ही वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।डीएम ने समस्त उपजिलाधिकारियों को 5 वर्ष से ऊपर के मुकदमों को प्रतिदिन सुनने और अभियान चलाकर 15 दिनों में निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक वर्ष से अधिक और 3 वर्ष से कम, धारा-24, धारा-34, धारा-116, धारा-80 के लंबित मामलों का समयान्तराल में निस्तारण किया जाए। धारा-67 की सुनवाई और निष्पादन में तहसीलदार गंभीरता से कार्य करें और उपजिलाधिकारी इसकी नियमित समीक्षा करें।जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम, तहसीलदार व राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व कार्यों में सरकार की मंशा के अनुरूप तत्परता दिखाएं, ताकि योजनाओं का लाभ जनता को आसानी से मिल सके। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करें।बैठक में लंबित प्रकरण, विवादित वादों का निस्तारण, दाखिल-खारिज, राजस्व ग्रामों में खेल मैदान, सीमा स्तम्भ, कृषि भूमि पट्टा, आवास हेतु भूमि आवंटन, अंश निर्धारण एवं अंश संशोधन की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।बैठक में अपर जिलाधिकारी वि/रा, मुख्य राजस्व अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं पटल सहायक उपस्थित रहे।