ग़ाज़ीपुर

गौ-तस्करों पर पुलिस का शिकंजा,8 तस्करों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

भांवरकोल, गाजीपुर – गोवंश तस्करी पर नकेल कसने के लिए भांवरकोल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय 8 शातिर गो-तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद पशु तस्करों में हड़कंप मच गया है।पुलिस के मुताबिक भुवाल यादव निवासी वीरपुर, बब्बू राम, शिवाजी, पप्पू मल्लाह निवासी वीरपुर, नाजिर उर्फ गब्बर नट निवासी मनिया, नसीरुद्दीन उर्फ नाटा निवासी मनिया, असगर अली और अरुण गौतम निवासी सिधउत थाना कासिमाबाद लंबे समय से गैंग बनाकर गोवंश तस्करी में लिप्त थे। गंगा नदी से चौसा होकर भेजते थे बिहार -बंगाल :यह गैंग गंगा नदी और सड़क मार्ग से गोवंश को बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड तक ले जाकर महंगे दामों पर बेचता था। वीरपुर बटवरिया के ठीक सामने गंगा उस पार चौसा का इलाका पड़ता है, जहां से तस्कर पशुओं को दूसरे राज्यों में खपा देते थे।थाना प्रभारी संतोष कुमार राय ने बताया कि गोवंश तस्करी में इनकी लगातार संलिप्तता को देखते हुए गैंग के सभी 8 सदस्यों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।पुलिस का कहना है कि गो-तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए यह कदम उठाया गया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य पशु तस्करों में भी डर का माहौल है।