ग़ाज़ीपुर

तमंचा -कारतूस , 4 मोबाइल के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

गाजीपुर, 29 जून 2026 – थाना कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मु0अ0सं0 446/2026 धारा 303(2), 317(2) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस और 4 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत 29 जून को उ0नि0 जितेन्द्र उपाध्याय हमराह फोर्स के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रौजा पुल कब्रिस्तान के पास से तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपी: सुल्तान अहमद उर्फ मुलायम पुत्र स्व0 सुलेमान अहमद, निवासी ग्राम अन्धँऊ, थाना कोतवाली, उम्र 30 वर्ष। रोहित यादव पुत्र महेश यादव, निवासी ग्राम गोड़ा देहाती, थाना कोतवाली, उम्र 19 वर्ष। रामऔतार बिन्द उर्फ रानी बिन्द पुत्र छोटेलाल बिन्द, निवासी ग्राम गोड़ा देहाती, थाना कोतवाली, उम्र 20 वर्ष। बरामदगी: 04 अदद एंड्रॉयड टच स्क्रीन मोबाइल फोन। 01 अदद तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर।पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी थाना कोतवाली में दर्ज चोरी और आर्म्स एक्ट के मुकदमे में वांछित थे। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को उ0नि0 जितेन्द्र उपाध्याय मय हमराह थाना कोतवाली ने अंजाम दिया।