ग़ाज़ीपुर

नशे में ड्राइविंग समेत अन्य आरोप में 134 वाहनों का चालान

बिरनो, गाजीपुर, 29 जून 2026 – अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के पर्यवेक्षण में 28 जून को बिरनो टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में नशे की हालत में वाहन चलाने वालों समेत नियम तोड़ने वाले 134 वाहनों का चालान कर करीब 4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र, ARTO गाज़ीपुर, क्षेत्राधिकारी यातायात, यातायात निरीक्षक बालेंद्र कुमार और थानाध्यक्ष बिरनो के नेतृत्व में कुल 8 टीमों का गठन कर यह चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाते हुए 5 चालकों को पकड़ा गया। सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस का यह अभियान मुख्य रूप से ड्रंकन ड्राइव, प्रेशर हॉर्न, मोडिफाइड साइलेंसर, HSRP नंबर प्लेट और अवयस्क चालकों के खिलाफ चलाया गया। अभियान में हुई मुख्य कार्रवाई: ड्रंकन ड्राइविंग: 05 चालक पकड़े गए, कानूनी कार्रवाई की गई।प्रेशर हॉर्न: 18 वाहनों का चालान।नंबर प्लेट/HSRP: 15 वाहनों का चालान काटा गया।हूटर: 01 वाहन का चालान किया गया।कुल चालान: 134 वाहनों पर कार्रवाई, करीब ₹4,00,000 का जुर्माना।पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिले में आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। नशे में वाहन चलाना जानलेवा है, ऐसे चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।