ग़ाज़ीपुर

आज 1 जुलाई से काम बंद करेंगे रोजगार सेवक

भांवरकोल, गाजीपुर – अपनी लंबित मांगों को लेकर भांवरकोल विकासखंड के ग्राम रोजगार सेवकों ने मंगलवार को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश संगठन के आह्वान पर हुए इस कार्यक्रम में रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 जुलाई से वे अपने कार्यों से विरत रहेंगे।ज्ञापन में रोजगार सेवकों ने बताया कि इससे पहले लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान शासन स्तर से उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। शासन के इस रवैये से प्रदेशभर के ग्राम रोजगार सेवकों में भारी नाराजगी है।रोजगार सेवकों ने स्पष्ट कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो 1 जुलाई को प्रदेशभर के ग्राम रोजगार सेवक लखनऊ पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे। उन्होंने सरकार से अपने वादों को पूरा करते हुए लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की।ज्ञापन सौंपने के दौरान ग्राम रोजगार सेवकों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अधिकारों की यह लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगी और मांगें पूरी होने तक आंदोलन खत्म नहीं होगा।प्रदेश संगठन के निर्देश पर हो रहे इस विरोध प्रदर्शन से मनरेगा समेत ग्राम पंचायत स्तर के कई काम प्रभावित होने की आशंका है।