286 करोड़ की लागत से शहर की बदलेगी सीवरेज व्यवस्था

गाजीपुर,07 जुलाई 2026 – शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। पहले चरण में शहर के उन इलाकों में सीवरेज व्यवस्था पहुंचाने के लिए 286 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार योजना तैयार की गई है जो अब तक इस सुविधा से वंचित थे।इस परियोजना के तहत शहर के शेष बचे क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछाकर आधुनिक सीवर नेटवर्क को विस्तार दिया जाएगा। इस कदम से शहर की स्वच्छता व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।जानकारी के अनुसार, पूर्व में किए गए सीवर कार्यों के बाद शहर में अभी तक केवल 105.67 किलोमीटर क्षेत्र ही सीवर नेटवर्क से कवर हो पाया है। इसके बावजूद बड़ी आबादी अब भी इस सुविधा से वंचित है।वर्तमान योजना के पूरा होने पर शेष 109.33 किमी क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाकर पूरे शहर को सीवर नेटवर्क से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।अधिकारियों का मानना है कि इस विस्तार के बाद गाजीपुर शहर में सीवर कनेक्टिविटी 100 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी, जिससे गंदे पानी की निकासी और स्वच्छता की समस्या में काफी सुधार होगा।








