UP TET में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर, 05.07.2026 – अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रामपुर मांझा पुलिस ने UPTET परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।दिनांक 04.07.2026 को उ0नि0 सरोज कुमार पाण्डेय मय हमराह द्वारा देवकली बस स्टेण्ड पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने UPTET की परीक्षा देने वाले अभियुक्त दीपक कुमार को गिरफ्तार किया।अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामपुर मांझा पर मु0अ0सं0 081/2026 धारा 7/13(3) उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 व 319(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत है। आरोप है कि अभियुक्त दूसरे व्यक्ति के स्थान पर UPTET की परीक्षा देने आया था।गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: नाम: दीपक कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद , निवासी: ग्राम निकासी, थाना नगरा, जनपद बलिया
उम्र: 35 वर्ष।आपराधिक इतिहास-मु0अ0सं0 081/2026 धारा 7/13(3) उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 व 319(2) BNS – थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-उ0नि0 सरोज कुमार पाण्डेय, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर








