पूर्वांचल

फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े 2 लाख की लूट

मिर्जापुर: दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में 2 लाख की लूट, बदमाशों ने मैजिक के पहिए में मारी गोली।मड़िहान के बेला मंदिर के पास जंगल में पल्सर सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम।कॉस्मेटिक सप्लाई कर लौट रहे वाहन का शीशा तोड़कर लूटा ₹2 लाख से भरा बैग।एसओजी-सर्विलांस समेत तीन टीमें गठित, पुलिस ने जल्द खुलासे का किया दावाचालक और सेल्समैन सुरक्षित, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य। खबर विस्तार से –मिर्जापुर, 02जुलाई 2026 – जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक सनसनीखेज लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चलती मैजिक के अगले पहिए में गोली मारकर वाहन रोका और शीशा तोड़कर रूपए 2 लाख से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।पुलिस के अनुसार, चालक सुनील यादव और सेल्समैन राजकुमार प्रजापति व्यापारी सचिन कटारे के मिलन ट्रेड शोरूम से कॉस्मेटिक का सामान विभिन्न दुकानों पर सप्लाई कर वापस लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे बेला मंदिर के आगे जंगल क्षेत्र में पीछे से आए पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले मैजिक वाहन के अगले पहिए में गोली मारी। वाहन रुकते ही बदमाशों ने शीशा तोड़ा और कैश से भरा बैग लेकर भाग निकले। गनीमत रही कि इस दौरान चालक और सेल्समैन को कोई चोट नहीं आई।घटना की सूचना मिलते ही मड़िहान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मामले के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस टीम समेत क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने जल्द ही घटना के खुलासे का दावा किया है। फिलहाल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य है और अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।