पूर्वांचल

दूल्हा हत्याकांड में आरोपी व 1 लाख का इनामी भोले राजभर ने पुलिस को चकमा दे किया न्यायालय ने समर्पण

जौनपुर: चर्चित दूल्हा आजाद हिंद हत्याकांड का एक लाख का इनामी भोले राजभर कोर्ट में सरेंडर, 14 दिन की जेल।पुलिस को चकमा देकर बुधवार को किया आत्मसमर्पण, एसीजेएम कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत में।भोले पर कुल 18 मुकदमे दर्ज, हत्या का यह पहला केस।दूसरा इनामी आरोपी प्रदीप बिंद अब भी फरार
हाईकोर्ट ने 60 दिन की गिरफ्तारी पर लगाई थी रोक, FIR रद्द करने से किया था इनकार।जौनपुर, 02 जुलाई 2026 – जिले के चर्चित दूल्हा आजाद हिंद हत्याकांड के एक लाख रुपये के इनामी आरोपी भोले राजभर ने बुधवार को पुलिस को चकमा देते हुए जौनपुर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। एसीजेएम द्वितीय की अदालत ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।1 मई को बारात लेकर जा रहे दूल्हा आजाद हिंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद और भोले राजभर पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। मामले में एक आरोपी रवि यादव पहले ही पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। वहीं, नामजद आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप में पुलिस 20 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।सरेंडर करने वाले भोले राजभर पर हत्या का यह पहला मामला है, लेकिन उसके खिलाफ कुल 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह स्वराज ख्वाजा क्षेत्र के जाप्तपुर का निवासी है। वहीं हत्या का दूसरा मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।17 जून को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भोले राजभर की गिरफ्तारी पर 60 दिनों के लिए रोक लगा दी थी। हालांकि हाईकोर्ट ने उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने उसे इस अवधि के भीतर निचली अदालत में समर्पण कर जमानत अर्जी दाखिल करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद बुधवार को उसने सरेंडर किया।फिलहाल पुलिस प्रदीप बिंद की तलाश में दबिश दे रही है। दूल्हा हत्याकांड जिले की सबसे चर्चित वारदातों में से एक रहा है।