साइबर ठगी के शिकार का धन पुलिस ने वापस दिलाया

नोनहरा पुलिस ने दिलाए साइबर ठगी के ₹10,838 वापस।लखमीपुर निवासी सत्यांश उपाध्याय से हुआ था ऑनलाइन फ्रॉड
थाना नोनहरा की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने NCRP पोर्टल पर शिकायत के बाद की कार्रवाई।कोर्ट ऑर्डर और CFCFRMS पोर्टल से IPPB खाते में लौटी पूरी रकम।पीड़ित ने पुलिस टीम का जताया आभार। ख़बर विस्तार से –गाजीपुर, 03 जुलाई 2026 – थाना नोनहरा की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुए एक युवक को बड़ी राहत दिलाई है। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के साथ हुई साइबर ठगी के ₹10,838 सफलतापूर्वक वापस कराए हैं।आवेदक सत्यांश उपाध्याय पुत्र राकेश कुमार उपाध्याय निवासी लखमीपुर, पोस्ट फतेहपुर अटवां थाना नोनहरा के साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुआ था। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और थाना नोनहरा पर सूचना दी।जनपद में साइबर धोखाधड़ी रोकने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उ0नि0 अविनाश मणि तिवारी व टीम ने संयुक्त प्रयास किए। टीम की कार्रवाई से आवेदक सत्यांश उपाध्याय के INDIA POST PAYMENTS BANK (IPPB) खाते में फ्रॉड की गई कुल ₹10,838 की धनराशि वापस करा दी गई। इसमें से ₹10,152 कोर्ट ऑर्डर के माध्यम से तथा शेष ₹686 14C द्वारा प्रचलित CFCFRMS के MRM पोर्टल से वापस कराए गए।धनराशि प्राप्त होने पर आवेदक सत्यांश उपाध्याय ने पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए सहृदय धन्यवाद दिया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।








