पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर, 05.07.2026 – अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर मांझा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।इस तरह हुई गिरफ्तारी-आज दिनांक 05.07.2026 को उ0नि0 सरोज कुमार पाण्डेय मय हमराह द्वारा बासूचक अण्डरपास पर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने थाना रामपुर मांझा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 051/2026 धारा 126(2), 352, 351(3), 296, 65(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त आदित्य कुशवाहा उर्फ भोलू को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: नाम: आदित्य कुशवाहा उर्फ भोलू पुत्र सीताराम कुशवाहा।निवासी: ग्राम पहाड़पुर कला, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर
उम्र: 19 वर्ष।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-उ0नि0 सरोज कुमार पाण्डेय मय हमराह, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर








