ग़ाज़ीपुर

नि: शुल्क ड्रेस, स्कूली बैग व साइकिल पाकर चहकने लगी छात्राएं

गाजीपुर :: बाबा विश्वनाथ पीजी कालेज तेलियानी में तीन सौ छात्राओं को साइकिल के साथ स्कूली ड्रेस और बैग वितरित किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने तीन सौ छात्राओं को साइकिल और ड्रेस वितरित किया। इसके बाद पांच सौ छात्राओं को स्कूली बैग वितरण कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य बनाने की शुभकामना दी। बाबा विश्वनाथ महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ परशुराम यादव ने घोषणा की है कि इस वर्ष प्रवेश लेने वाली छात्राओं को निशुल्क साइकिल प्रदान की जाएगी। आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण परिवेश की छात्राओं को उच्च शिक्षा से जोड़ना और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है। मुख्य अतिथि रामतेज पाण्डेय ने बालिकाओ को बेहतर शिक्षा के साथ नैतिकता और संस्कारों पर चलने की सीख दी। विशिष्ट अतिथि एमएलसी विशाल सिंह ने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं का कालेज आने में समय बचेगा। जिससे उनकी पढ़ाई बाधित नहीं होगी और अभिभावकों पर भी आर्थिक बोझ कम होगा। साथ ही छात्राओं में पठन पाठन को लेकर उत्साह बढ़ेगा। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं की शिक्षा में आ रही दूरी की बाधा को दूर करना और उन्हें सुरक्षित रूप से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आत्मनिर्भर बनाना है। प्रदेश सरकार के ऑनलाइन हेल्पलाइन से महिलाएं सुरक्षित और सशक्त हो रहीं है। आज देश की बालिकाएं हर प्रतियोगिता और परीक्षा में पहले तीन में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। ग्रामीण बालिकाएं भी अब शिक्षाक्षेत्र, चिकित्सा, अनुसंधान और सेना के लड़ाकू विमान सहित खेल के हर विभाग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहीं है। कार्यक्रम में आये सभी अभिभावकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय सिंह और संचालन कैलाश नाथ ने किया। शिवप्रकाश त्रिपाठी, वीरबहादुर सिंह, रामानुज यादव, रामबचन यादव, पन्ना राम, नखड़ू सिंह, रामकुमार सिंह रहे।