ग़ाज़ीपुर

तमंचा -कारतूस सहित शातिर गिरफ्तार

गाजीपुर, 05.07.2026 – अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहरियाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध असलहे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।आज दिनांक 05.07.2026 को उ0नि0 श्री रविन्द्र कुमार गोंड मय हमराह हुरमुजपुर हाल्ट के पास संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम ने वृन्दावन-ओडासन मार्ग पुलिया के पास से अभियुक्त राकेश राम पुत्र हरिश्चन्द्र को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणनाम: राकेश राम पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी: मीरपुर, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर उम्र: करीब 22 वर्ष।पूछताछ में अभियुक्त के विरुद्ध गाजीपुर और मऊ जनपद में कई मुकदमे दर्ज होना प्रकाश में आया है:,मु0अ0सं0 106/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट – थाना बहरियाबाद, गाजीपुर,मु0अ0सं0 176/2024 धारा 457, 380, 411 भादवि – थाना मुहम्मदाबाद, मऊ,मु0अ0सं0 179/2024 धारा 457, 380, 411 भादवि – थाना मुहम्मदाबाद, मऊ,मु0अ0सं0 131/2024 धारा 307, 504 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट – थाना मुहम्मदाबाद, मऊ। बरामदगी-एक अदद तमंचा 315 बोर,एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर।गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध थाना बहरियाबाद में आर्म्स एक्ट के तहत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।उ0नि0 रविन्द्र कुमार गोंड मय हमराह, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर द्वारा गिरफ्तार किया गया।