नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

थाना खानपुर, गाजीपुर,दिनांक: 07.07.2026;खानपुर पुलिस ने नाबालिक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार। ख़बर विस्तार से –अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खानपुर पुलिस ने नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। क्या है माजरा: उ0नि0 औरंगजेब खान मय हमराह को आज दिनांक 07.07.2026 को मुखबिर खास से सूचना मिली कि शिवदासपुर निवासी युवक नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर दुष्कर्म करने के बाद फरीदहाँ रेलवे क्रासिंग के पास मौजूद है। सूचना पर तत्काल दबिश देकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- नाम: रोशन कुमार, पुत्र: राजदेव राम
निवासी: ग्राम शिवदासपुर, थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर
उम्र: 22 वर्ष। पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 220/26 – धारा 137(2), 64(2) बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट, थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 औरंगजेब खान मय हमराह, थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर








